LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

धान अधिप्राप्ति में मिली सफलता के बाद गिरिडीह प्रशासन ने बढाया लक्ष्य

डीसी ने प्रेसवार्ता कर कहा दो लाख 70 हजार क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य

गिरिडीह। धान अधिप्राप्ति को लेकर किसानों से गिरिडीह प्रशासन को मिले उपलब्धि के बाद धान अधिप्राप्ति के लक्ष्य बढ़ाकर दो लाख 70 हजार क्विंटल कर दिया है। जबकि पहले यही लक्ष्य एक लाख 30 हजार क्विंटल था। लेकिन लाॅकडाउन के दौरान ही लक्ष्य से अधिक दो लाख 34 हजार क्विंटल की अधिप्राप्ति हो गई। इसके बाद लक्ष्य को बढ़ाया गया। गुरुवार को समाहरणालय सभा कक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए डीसी राहुल सिन्हा ने यह बातें कहीं। डीसी ने कहा कि अब तक जितना धान अधिप्राप्ति किया गया। उसके अनुसार किसानों को शत-प्रतिशत भुगतान कर दिया गया। एक सवाल के जवाब में डीसी ने कहा कि किसानों को जागरुक होने की जरुरत है। जिसे उनके धान को पैक्स कम भुगतान पर क्रय नहीं करें। क्योंकि ऐसी शिकायत लगातार आती है कि जब किसान पैक्स में धान बेंचने जाते है। पैक्स संचालक धान खराबी का तर्क देकर औने-पौने दामों में धान खरीद लेते है।

15 नवंबर तक निबंधन करा ले किसान

प्रेसवार्ता के दौरान डीसी ने यह भी कहा कि जिले के जिन किसानों ने अभी तक निबंधन नहीं कराया है। वैसे किसान चाहें तो 15 नवंबर तक निबंधन करा लें। इसके लिए किसानों की ओर से आने वाले आवेदनों को लेने के साथ ही आवेदनों की जांच कर निबंधन किया जाएगा। बातचीत के क्रम में डीसी ने यह भी कहा कि नए ग्रीन कार्ड बनाने के लिए अब तक 67 हजार नए आवेदन आ चुके है। जिसके बनाने की प्रकिया शुरु की जाएगी। लेकिन पहले उन आवेदनों को जांच किया जाएगा। इसके बाद प्राथमिकता सूची का प्रारुप तैयार किया जाएगा। प्रारुप तैयार करने से पहले आवेदक 15 नवंबर से 25 नवंबर तक आपत्ति दावा जमा कर सकते है। इसके बाद प्राथमिकता प्रारुप सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इस बीच प्रेसवार्ता में जिला आपूर्ति पदाधिकारी डा. सुदेश कुमार और जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रश्मि सिन्हा भी मौजूद थी।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons