LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

जमुआ के गादीटांड खरखो में गांव के विकास के लिए हुआ ब्रहर्षि समाज के पदाधिकारियों का मनोनयन

गिरिडीहः
जमुआ के चरघरा के गादीटांड खरखो में बहर्षि भूमिहार की बैठक हुई। अध्यक्षता समाज के वरीय पदाधिकारी सहदेव प्रसाद सिंह ने किया। वहीं बैठक में काफी संख्या में समाज के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे। इस दौरान गांव के विकास के लिए समाज की और से पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें शिवनंदन सिंह को अध्यक्ष, कृष्णदेव सिंह को सचिव, कृष्णा कुमार को कोषाध्यक्ष और देवनंदन कुमार को महासचिव मनोनित किया गया। मौके पर मनोनित किए गए पदाधिकारियों का सम्मान माला पहनाकर किया गया। इस दौरान मनोनित पदाधिकारियों ने कहा कि जो जिम्मेवारी सौंपी गई है। उसे पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। समाजहित के हर कार्यो को प्राथमिकता दिया जाएगा। बैठक में गीतानंद शर्मा, जयदेव सिंह, उमेश सिंह, धीरेन्द्र सिंह, ब्रहमदेव सिंह, महेश सिंह, टुनटुन सिंह, पिंटू कुमार सिंह समेत कई मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons