LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

तिसरी के गुमगी में दीपावली कि रात वृद्ध दंपति के घर हज़ारों की चोरी

अपराधियों ने किया वृद्ध दम्पति को घायल

तिसरीः
तिसरी ब्लॉक के गुमगी पंचायत के तेतरिया गांव में कोलेश्वर यादव के घर में दीपावली की रात अपराधियों ने चोरी की घटना को अंजाम देते हुए हजारो की संपति पर हाँथ साफ कर दिया। अपराधियों की संख्या करीब चार पांच बताई जा रही है। इस दौरान हमला करने से वृद्ध दंपति बुरी तरह जख्मी हो गये। पीड़ित ने तिसरी थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। घटना के बाद परिजनों ने तिसरी अस्पताल में दोनों का इलाज कराया।
बताया जाता है कि दीपावली की आधी रात को वृद्ध दंपति कोलेश्वर यादव अपनी पत्नी प्रमिला देवी के साथ अलग अलग चारपाई में सोया था। चोर घर मे घुस कर समान नगदी पैसा ले जाने लगा तो कोलेश्वर यादव की नींद खुल गई। जिसके बाद वे चोर से भिड़ गए। इस दौरान चोर ने रॉड से उनके कंधे पर वार कर दिया। जिससे वे वही गिर गए। हल्ला सुन पत्नी भी उठी तो उसे लाठी से मार कर चेहरा जख्मी कर दिया। शरीर में कई जगह चोटे लगी है। कोलेश्वर यादव का कंधा में गंभीर चोट लगी है।हल्ला सुन आस पास के लोग दौड़े तो सभी चोर फरार हो गया। बताया कि चोरों ने घर से सर्ट व थैला में रखा पांच हजार रुपया कासा का बर्तन आदि ले गया। पीड़ित ने बताया कि चोरी करने आये सभी लोग गमछा बांधे हुए था।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons