LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

जमुआ बीडिओ ने किया कई पैक्सों का उद्घाटन, पैक्स प्रबंधकों को दिए निर्देश

जमुआः
जमुआ प्रखंड के कई स्थानों पर रविवार को धान क्रय के लिए पैक्सों का उद्घाटन किया गया। प्रतापपुर पैक्स लंगटा बाबा पैक्स पोबी, चुंगलो पैक्स, चितरडीह पैक्स आदि का उद्घाटन रविवार को हुआ। प्रतापपुर में फीता काटकर बीडीओ बिनोद कर्मकार ने इसका उद्घाटन किया। मौके पर पैक्स प्रबंधक रमेश कुमार यादव और देवकी यादव को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया। कहा कि किसी भी किसान को पैक्स में धान देने में परेशानी नही हो इसका ख्याल रखा जाय। इसके लिए जरूरी है कि ट्रांसपोर्टिंग की व्यवस्था दरुस्त रखें। स्टॉक हुए धान को समय से मिल भेजें। किसानों से उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सूखा एवं नमी रहीत धान ही पैक्स में दें। इसे धान को मिल भेजने पर किसी तरह की समस्या नही होगी। मौके पर पैक्स संघ के जिला अध्यक्ष केदार यादव ने पैक्स कर्मियों की समस्या रखते हुए कहा कि धान अधिप्राप्ति का कार्य वर्ष 2011 से किया जा रहा है। परिवहन शुल्क एवं कमीशन की राशि जो सरकार के संकल्प में है वह आज तक उनलोगों को नही मिला है।
पैक्स उद्घाटन के दौरान मुखिया प्रतिनिधि जलाल अंसारी, पूर्व मुखिया सुखदेव यादव, बासुदेव यादव, छोटन सिंह, अशोक यादव, भेखलाल रविदास, मनोज राणा, विपिन राय, राजू पंडित, इम्तियाज़ अंसारी, विजय यादव, मंसूर अंसारी समेत कई मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons