LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

सड़क हादसे में शिक्षक की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

गिरिडीह। गिरिडीह बेंगाबाद मुख्य मार्ग पर गिरिडीह काॅलेज के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौत के बाद स्थानीय लोगों ने गिरिडीह बेंगाबाद मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही बीडीओ गौतम भगत व पुलिस कर्मी स्थल पर पहुंचे और जामकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। लेकिन खबर लिखे जाने तक जाम को हटाया नहीं जा सका था।

उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे

मतक की पहचान उत्तर प्रदेश के जौनपुर निवासी रामसागर प्रजापति के रूप में हुई है। वे गिरिडीह में रिसोर्स शिक्षक का काम करते थे और दिव्यांग बच्चों को पढ़ाते थे। वे सिहोडीह निवासी संत कुमार पाण्डेय के मकान में किराए पर रहते थे। शाम में वे पैदल टहलने के लिए निकले थे। इसी क्रम में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस चैकी के एएसआई प्रमोद प्रसाद घटनास्थल पर पहुंचे और घायल रामसागर प्रजापति को सदर अस्पतला भिजपाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। शनिवार की सुबह उसकी मौत की खबर सुनते ही स्थानीय लोगों ने गिरिडीह बेंगाबाद मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons