पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी हुए कोरोना संक्रमित
गिरिडीह। सूबे के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से दी है। अपने ट्वीटर हैंडल पर उन्होंने कहा है कि कुछ दिन से उनकी तबियत खराब चल रही थी। उन्होंने अपना कोरोना जांच करवाया। जिसके बाद उनकी रिपोर्ट पाज़िटिव आई है।
उन्होंने एक अन्य ट्वीट करते हुए उनके सम्पर्क में आने वाले लोगों को भी कोरोना जांच करवाने की अपील की है। उन्होंने लिखा है कि प्रदेश के उनके शुभचिंतकों की शुभकामनाओं से वे जल्द स्वस्थ होकर जनसेवा के कार्य में जुटेंगे।
Please follow and like us: