LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

गांडेय में मूषलाधार बारिश के कारण कच्चे मकान के ढहने से एक की मौत, मलबे के भीतर मिला शव

गिरिडीहः
मूषलाधार बारिश से कच्चा मकान ढह गया। जिसके मलबे में दबने से शुक्रवार की देर रात करीब 12 बजे 38 वर्षीय सूरज लाल मुर्मु की मौत हो गई। लेकिन मृतक के मौत की जानकारी परिजनों और गिरिडीह के गांडेय थाना पुलिस को शनिवार की दोपहर को हुई। जब देर रात से गायब मृतक सुरज मुर्मु को तलाशना शुरु किया गया। तलाशने के क्रम में ही परिजन और पुलिस दोपहर उसके गांडेय के बेलडीह गांव स्थित झोपड़ीनुमा घर पहुंचे। तो देखा कि सुरज मुर्मु का मकान पूरी तरह ढह चुका है। इस दौरान जब मलबे को हटाया गया। तो देखा कि मृतक का शव मलबे के भीतर पड़ा हुआ है। इसके बाद मलबा हटाकर सुरज के शव को बाहर निकाला गया। इस दौरान गांडेय पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वैसे मानसून प्रवेश के बाद मूषलाधार बारिश के कारण मकान ढहने से जिले में यह पहली मौत की घटना हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक सुरज मुर्मु गांडेय के चरकमारा गांव का रहने वाला था। लेकिन दो शादी किए हुए था। जानकारी के अनुसार मृतक दो शादी किए हुए था। और दोनों पत्नी के साथ ही रहता था। शुक्रवार को मूषलाधार बारिश के बीच मृतक सुरज मुर्मु अपनी दुसरी पत्नी के साथ चरकमारा गांव से करीब एक किमी दूर बेलडीह गांव स्थित दुसरा घर देखने गया हुआ था। जहां बेलडीह गांव के दुसरे घर में वह रुकने के बाद अपनी पत्नी को चरकमारा गांव जाने की बात कहते हुए कहा कि चरकमारा लौट जाएं। वह कुछ देर में वापस लौटेगा। लेकिन देर रात तक सुरज नहीं लौटा। जबकि उस वक्त भी बारिश तेज ही हो रही थी। लिहाजा, दुसरे दिन जब परिजन उसे गांडेय पुलिस के सहयोग से तलाशना शुरु किया। इस दौरान मृतक का शव उसके बेलडीह गांव स्थित घर के मलबे के अंदर पड़ा मिला। इधर सुरज की मौत पर अफसोस जाहिर करते हुए भाकपा माले के नेता राजेश यादव ने प्रशासन से आश्रितों को मुआवजा देने का मांग किया है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons