LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

गिरिडीह जिला प्राधिकार के नेत्तृव में वृद्धाश्राम के बुजुर्गो को लगा वैक्सीन का दुसरा डोज

गिरिडीहः
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के नेत्तृव में गिरिडीह के वृद्धाश्राम स्न्नेहदीप में शनिवार को टीकाकरण अभियान चलाया गया। सेवा प्राधिकार के सचिव संदीप बर्तम के नेत्तृव में ही पीएलभी सीमा देवी और प्रदीप कुमार ने इस दौरान वृद्धाश्राम में रहने वाले कई बुजुर्गो को कोरोना से सुरक्षित करने के लिए वैक्सीन लगाया। इस दौरान शिविर में वृद्धाश्राम के नागेशवर मोदी, फूलवा देवी, देवेन्द्र दास, मुन्ना राणा, अशोक साव, लखन राम, कुंती देवी और कलावती देवी को वैक्सीन लगाया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकारी के सचिव संदीप बर्तम के अनुसार आश्रम के इन वृद्धों को अप्रेल माह में वैक्सीन का पहला डोज लगाया था। वहीं दुसरा डोज दो माह बाद जूलाई के अंतिम दिन शनिवार को लगाया गया। स्वास्थ विभाग में वैक्सीन की कमी के कारण आश्रम के वृद्धों को वैक्सीन का डोज दो माह से नहीं लगा था। इस दौरान सचिव ने सिविल सर्जन से संपर्क कर वृद्धों को दुसरा डोज लगाने का पहल कराया। तो टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons