महागठबंधन के काम को जनता कर रही है पसंद : प्रदीप बालमुचू
गिरिडीह। झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार अच्छे कार्य कर रही है। प्रदेश में महागठबंधन के काम को जनता पसंद कर रही हैं। विधानसभा चुनाव में खड़े दुमका से झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी बसंत सोरेन और बेरमो से कांग्रेस प्रत्याशी कुमार जयमंगल सिंह भारी मतों से विजयी होंगे। उक्त बातें पूर्व सांसद सह कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार बालमुचू ने कही। वे शुक्रवार को महागठबंधन उमीदवार बसंत सोरेन के चुनाव प्रचार से लौटने के क्रम में कुछ देर के लिए नया परिसदन में रुके थे। उन्होने कहा कि काम और संगठन की शक्ति को देखते हुए जनता महागठबंधन उम्मीदवार को अपना आशीर्वाद देकर विधानसभा भेजने का काम करेंगी।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

पूर्व सांसद के गिरिडीह पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका पूरजोर अभिनंदन किया। इस दौरान पार्टी के बलराम यादव, नवीन आनन्द चैरसिया, अशोक विश्वकर्मा, आनन्द वर्मा, पूनम, विनोद राम, देवानंद पंडित, नरेश पाठक सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनको बुके देकर स्वागत किया।