LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

मुखिया ने जरूरतमंदों के बीच बांटा कंबल

  • कहा सरकार के द्वारा दिया गया कंबल नाकाफी, अपने स्तर से दे रहें है कंबल

गिरिडीह। तिसरी प्रखंड के गड़कुरा पंचायत की मुखिया सुनीता देवी द्वारा ठंड को देखते हुए मंगलवार को अपने आवास पर जरूरतमंद व बुजुर्गों के बीच कम्बल वितरण की गई।
मुखिया सुनीता देवी ने बताया कि सरकार द्वारा गरीब व असहाय को कम्बल वितरण पहले की गई। कम्बल वितरण के बाद बहुत ऐसे महिला पुरुष को सरकारी कम्बल नही मिल सकी। जिन्हें चिन्हित कर वे अपने स्तर से घर पर बुलाकर कम्बल देने का कार्य कर रही है। बताया कि जो लोग उनके आवास पर आने असमर्थ थे वैसे कुछ लोगों को घर जाकर कंबल दिया गया है।

कंबल वितरण के दौरान मेघु यादव, असमा खातून, जहूर मियां, गुलशन खातून, चूल्ही तुरी, चुटर महतो, रामदेव तुरी सहित कई लोग लाभान्वित हुए। मौके पर समाजसेवी संतोष यादव, नेमन यादव मौजूद थे। खिजुरी गांव में समाजसेवी उपेंद्र साव ने भी दर्जनो लोगांे के बीच कम्बल का वितरण किया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons