LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

पचम्बा के तेलोडीह रेलवे ट्रैक पर मिला ऑटो चालक का शव

  • बुधवार की रात को ऑटो चलाने की बात कहकर घर से निकलना था असलम

गिरिडीह। गिरिडीह के पचम्बा थाना इलाके के तेलोडीह गांधी मैदान के समीप गुरुवार की सुबह 40 वर्षीय ऑटो चालक मोहम्मद असलम का शव रेलवे ट्रैक में पड़ा मिला। मृतक असलम तेलोडीह के खुट्टातोला गांव का रहने वाला था और जीवन यापन के लिए ऑटो चलाता था। रेलवे ट्रैक में शव मिलने की जानकारी मिलने के बाद पचम्बा थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंची।

इस दौरान तेलोडीह मुखिया के प्रतिनिधि सब्बीर आलम भी घटनास्थल पहुंचे। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग भी घटनास्थल पहुंचने लगे। शव बीच से कटा हुआ था। पुलिस के साथ स्थानीय लोग भी असलम के मौत का कारण ट्रेन से ही कटकर मानकर चल रहे है। जबकि पुलिस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ स्पष्ट कहने की बात कह रही है।

जानकारी के अनुसार मृतक बुधवार की रात अपनी पत्नी को ऑटो चलाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद मृतक दुबारा घर नही लौटा। जबकि दूसरे दिन गुरुवार को उसका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons