LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

युथ कल्चरल सोसायटी के ई-स्मारिका पत्रिका आव्हान का हुआ लोकार्पण

लाॅकडाउन में हुए प्रतियोगिताओं सहित कई संग्रह किये गये है शामिल

गिरिडीह। युथ कल्चरल सोसायटी गिरिडीह के ई-स्मारिका पत्रिका आव्हान का लोकार्पण उसके फेसबुक पेज पर संस्था के संरक्षण डा. अली इमाम खान द्वारा गुरुवार को किया गया। इस स्मारिका में लाॅकडाउन के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं का संग्रह को शामिल करने के साथ ही प्रतिभागियों और निर्णायक मण्डली के अनुभव को भी शामिल किया गया है। सोसायटी द्वारा आयोजित ये सारी प्रतियोगिताएं राष्ट्रीय स्तर की थी। जिसमें 14 राज्यों के प्रतिभागियों ने भाग लिया था। इसके साथ ही इस संस्था को ओर व्यापक रूप देने का निर्णय भी कार्यकारिणी में लिया गया।

गिरिडीह सहित पांच जिलों में हुआ है संस्थान का विस्तारीकरण

सोसायटी का झारखंड के धनबाद, हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, रामगढ़ जिला में विस्तार करने के साथ ही कार्यकारिणी का नविनीकरण भी किया गया है, जिसकी पहली बैठक आॅनलाइन 17 नवंबर को अध्यक्ष डाॅ बलभद्र की अध्यक्षता में की गई। वहीं मुख्य वक्ता के रूप में संरक्षक वाईसीएस डाॅ अली इमाम खान उपस्थित थे। विषय प्रवेश मुक्ता सिन्हा और संचालन अमन और धन्यवाद ज्ञापन डाॅ जानी तिर्की ने किया। बैठक में आगे सब जिलों में काम करने का निर्णय लिया गया। 21 सदस्यीय कार्यकारिणी का विवरण भी पत्रिका में किया गया है। ये सारी जानकारी संस्था की सचिव मुक्ता सिन्हा ने दिया और कहां की ये संस्था आगे भी गिरिडीह के साथ अन्य जिलों में कला, संस्कृति, शिक्षा और वैज्ञानिक चेतना के उद्देश्यों को लेकर काम करने को प्रतिबद्ध है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons