LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

बिरनी के बजबनिया गांव में हाथी ने 45 वर्षीय महिला को कुचला, मौत

समूह से बिछड़ कर गांव में घूस आया था हाथी

गिरिडीह। जिले के बिरनी थाना क्षेत्र के बजबनिया गांव में गुरुवार की सुबह समूह से बिछड़े हाथी ने एक महिला को कुचल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय चिकित्सकों द्वारा रेफर किये जाने के बाद धनबाद ले जाने के क्रम में महिला की मौत हो गई। घटना के बाबत बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह बजबनिया गांव के रहने वाले अर्जून मोदी की 45 वर्षिय पत्नी देवंती देवी घर से कुछ दूरी पर टहल रही थी। इसी क्रम में समूह से बिछड़े एक हाथी ने उसे अपने चपेट में लेते हुए कुचल दिया। हालांकि स्थानीय लोगों ने तत्काल हाथी को भगाने के बाद महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गये। जहां चिकित्सकों ने उसे धनबाद रेफर कर दिया। लेकिन धनबाद जाने के क्रम में रास्ते में ही देवंती देवी की मौत हो गई। इस घटना से परिजन काफी मर्माहत है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons