LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

पार्षद सरीता श्रीवास्तव ने छठवर्तियों के बीच किया साड़ी, धोती व नारियल का वितरण

लोगों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने का किया आग्रह

गिरिडीह। लोकआस्था का महापर्व छठ में सभी वर्ग के लोगों की सहभागिता रहती है। ऐसे में कई समाजसेवी और स्थानीय जनप्रतिनिधि आगे आकर छठ घाट की सफाई, गली मुहल्ले की सफाई कराने के साथ ही फल सहित पूजन समाग्रियों का वितरण करते है। इसी क्रम में वार्ड नंबर 18 की पार्षद सरिता श्रीवास्तव और भाजपा नेता सह पूर्व पार्षद शिवम आजाद की पत्नी प्रिया श्रीवास्तव ने अपने क्षेत्र के छठवर्तियों के बीच साड़ी-धोती व नारियल का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने करीब सौ से अधिक छठवर्तियों के बीच उक्त समाग्री का वितरण किया गया।

मौके पर पार्षद सरीता श्रीवास्तव ने कहा कि वार्ड के पूर्व पार्षद सह उनके बेटे शिवम श्रीवास्तव के द्वारा पार्षद चुने जाने के बाद प्रत्येक वर्ष छठवर्तियों के बीच साड़ी, धोती और नारीयल वितरण करने की शुरूआत की गई थी। जिसे प्रत्येक वर्ष किया जाता है। इस दौरान उन्होंने लोगों से लोकआस्था का महापर्व छठ शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। मौके पर अधिवक्ता अमित कुमार सिन्हा, अभय सिन्हा, विजय सिन्हा, राजेन्द्र सिंह, गाँधी सिंह, कृष्णा राम, टिंकू सिन्हा, गोपाल गुप्ता, राजेश गुप्ता, मनोज सिन्हा, राजेश प्रजापति, राजू हाड़ी, मंगर हाड़ी, धौकल हाड़ी, गोपाली, धीरज, बाबू, रोहित इत्यादि मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons