LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

जगन्नाथडीह में दस दिवसीय मोमबत्ती निर्माण प्रशिक्षण संपन्न

स्थानीय बाजार में मिलेंगे पोबी संकुल संगठन द्वारा निर्मित आकर्षक मोमबत्तियां

गिरिडीह। जमुआ प्रखण्ड के जगन्नाथडीह सचिवालय में झारखंड सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रायोजित व झारखण्ड स्टेट लाइवलीवूड प्रमोशन सोसायटी, प्रखण्ड मिशन प्रबंधन ईकाई जमुआ द्वारा आयोजित दस दिवसीय पलास ब्रांड अंतर्गत मोमबत्ती निर्माण प्रक्षिक्षण का समापन गुरुवार को हो गया। मौके पर मुख्य अतिथि प्रखण्ड विकास पदाधिकारी विंनोद कुमार कर्मकार ने लक्ष्मी, संजीवनी, एकता, सहयोग, दुर्गा, गायत्री, गुलाब आजीविका स्वयं सहायता समूह जगन्नाथडीह की प्रशिक्षु महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जेएसएलपीएस के माध्यम से विभिन्न ट्रेडों का प्रशिक्षण देकर स्थानीय संसाधनों द्वारा स्थानीय स्तर पर सखी मंडल की महिलाओं को रोजगार उपलब्ध करा कर आत्मनिर्भर बनाना प्राथमिकता है। विभिन्न ट्रेडों का प्रशिक्षण जारी रहेगा।

महिला सशक्तिकरण से ही सशक्त समाज व राष्ट्र का निर्माण संभव

जगन्नाथडीह मुखिया प्रमिला वर्मा ने कहा कि देश की आधी आबादी महिलाओं की है जिनका हर स्तर पर हर क्षेत्र में सशक्तिकरण से ही सशक्त समाज, राष्ट्र नवनिर्माण की परिकल्पना सार्थक होगी। बीओआई बीसी ने कहा कि प्रधानमंत्री का भोकाल फॉर लोकल रोजगार मुहैय्या कराने के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।
बीपीएम पंकज कुमार वर्मा, उद्योग प्रोत्साहन प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार, रवि आनंद ने प्रशिक्षण के उद्देश्य की जानकारी देते हुए कहा कि आजीविका संकुल संगठन पोबी द्वारा मौसमानुकुल निर्मित मोमबत्तियां बाजार में पहले से उपलब्ध मोमबत्तीयां से सस्ता, आकर्षक होगा। जो स्थानीय बाजार में बिक्री किया जाएगा।

कईयों ने व्यक्त किये विचार

पोबी संकुल समन्वयक राजू वर्मा, पीआरपी अंजली सिन्हा, अध्यक्ष कुंती देवी, सचिव पिंकी देवी, कोषाध्यक्ष माया सिंह, झामुमो प्रखण्ड सचिव रंजीत कुमार, रविन्द्र कुमार सिंह आदि ने विचार व्यक्त किये। मुख्य प्रशिक्षक विनय कुमार श्रीवास्तव ने सरलतापूर्वक कम लागत में बेहतर, आकर्षक रंगीन विभिन्न प्रकार के ईको फ्रेंडली खुशबूदार, मेडिकेटेड मोमबत्तियां निर्माण का प्रशिक्षण दिया। महिलाओं द्वारा बनाये गए आकर्षक मोमबत्तियो का बीडीओ सहित अन्य अतिथियों द्वारा मुक्तकंठ से प्रशंसा किया। किरण देवी, उर्मिला देवी, संजू देवी, रूबी देवी, मुन्नी देवी, अनिता देवी, पूजा देवी, सीमा देवी, रानी देवी, देवंती देवी, फुलमन्ती देवी, रिंकी देवी, सरिता देवी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मोमबत्ती निर्माण, बिक्री से अब आर्थिक रूप से स्वावलंबी होने में सहायक होगा।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons