दुमका में प्राथमिकी दर्ज होने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने हेमंत सरकार को ललकारा
कल सुबह 10 बजे तक रांची में होने और गिरफ्तार करने का दिया चैलेंज
रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने रविवार को प्रेसवार्ता करते हुए हेमंत सरकार को ललकारते हुए कहा है कि वे कल सुबह तक वे रांची में है अगर गिरफ्तार कर सकते है। उन्होंने दुमका के नगर थाना में अपने खिलाफ राजद्रोह समेत दूसरे मामलों में एफआईआर दर्ज किये जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। कहा कि वो कल सुबह 10 बजे तक रांची में हैं और अभी वो प्रदेश कार्यालय में ही रहेंगे फिर शहर में घूमने निकलेंगे।
10 बजे दिल्ली के लिए होंगे रवाना
कहा कि कल सुबह 10 बजे वो दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दिल्ली में अपने पार्टी के कैबिनेट पदाधिकारियों के साथ उनकी बैठक है। इसलिए वो कल 10 बजे के बाद फिर तीन तारीख को झारखंड वापस लौटेंगे। कहा कि दुमका में कुछ पुलिस अधिकारी जेएमएम पार्टी के कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे है। कहा कि दुमका में आचार संहिता लगा हुआ है। आचार संहिता के दौरान अधिकारी को किसी नेता के सामने खड़ा नहीं रहना चाहिए। लेकिन दुमका नगर थाना प्रभारी खड़े होकर जेएमएम और कांग्रेस नेताओं के हाथ से उनके खिलाफ लिखा आवेदन ले रहे हैं और जेएमएम की तरफ से लिख कर दिये गये धाराएं ही उनके उपर लगाई गई है।
अपने अंतर्विरोध के कारण गिरेगी हेमंत सरकार
इस दौरान उन्होंने पूर्व में दिये गये अपने बयान दोहराते हुए कहा कि दो महीने के अंदर हेमंत सरकार गिर जाएगी। कहा कि यह सरकार अपने अंतर्विरोध की वजह से खुद-ब-खुद गिर जाएगी। उन्हें इसमें कुछ करने की आवश्यकता नहीं है।