LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

झामुमो कार्यकर्ताओं ने दिया सरिया प्रखंड मुख्यालय में धरना

चार सूत्री मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन


गिरिडीह। झामुमो सरिया प्रखंड के द्वारा चार सूत्री माँगो को लेकर प्रखंड मुख्यालय के सामने मंगलवार को एकदिवसीय धरना दिया गया। धरना के बाद मांगों से सम्बंधित ज्ञापन राज्यपाल के नाम सरिया एसडीएम को सौंपा। धरना के दौरान झामुमो नेताओं ने कहा कि उनकी चार सूत्री मांगो में किसान विरोधी बिल वापस लो, सरिया पॉवरग्रिड से बगोदर एवं सरिया में अतिशीघ्र बिजली की आपूर्ति की जाये, सरिया रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण हो साथ ही सरिया अनुमंडल को जिला घोषित करने की मांग शामिल है।

किसान हित में कृषि बिल वापस ले केन्द्र सरकार

धरना को संबोधित करते हुये पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष कृष्णमुरारी पाण्डेय ने कहा कि सरकार को किसान हित में बिल को वापस लेना चाहिए। वही पार्टी के वरिष्ठ नेता अर्जुन मंडल ने कहा की सरिया अनुमंडल को जिला बनाने की सभी अहर्ताएं को पूर्ण करता है, इसलिए प्राथमिकता के आधार में सरकार सरिया को जिला घोषित करें।
धरना कार्यक्रम में अर्जुन मंडल, कृष्ण मुराली पाण्डेय, मोती लाल मंडल, मुख्तार अंसारी, रामवृक्ष रजक, जैनुल अंसारी, मो. शमीम, राजू अंसारी, काशी माहतो समेत कई लोग शामिल रहे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons