स्वतंत्रता दिवस पर हुई खेल कूद प्रतियोगिता आयोजित
- बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ लिया हिस्सा
- विजेता बच्चों को किया गया पुरस्कृत
गिरिडीह। तिसरी गिरजा मैदान में 75वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नव निर्माण कार्य समिति की ओर से बच्चों के बीच खेल कूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसका नेतृत्व समिति के प्रकाश विश्वकर्मा, जसवंत सिंह, संतोष गुप्ता, विकास गुप्ता सहित कई सदस्यों ने किया। प्रतियोगिता में कुर्सी रेस, दौड़, जेनरल नॉलेज, घड़ा फोड़ आदि खेल कराया गया। जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेता बच्चों को पुरस्कृत कर हौसला अफजाई की गई। मौके पर गोपाल बरनवाल, रंजन कुमार, सोनू हेम्ब्रोम, वरुण तिवारी, अशोक यादव, पिंटू कुमार, दामोदर यादव, विक्की शर्मा सहित कई गण्यमान्य व नवयुवक लोग मौजूद थे।
Please follow and like us: