जल जीवन मिशन पर विशेष ग्राम सभा का हुआ आयोजन
बीडीओ ने पंचायत भवन में नवनिर्मित समुदायिक शौचालय का किया उदघाटन
गिरिडीह। जिले के जमुआ प्रखंड के ग्राम जरीडीह में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी विनोद कुमार कर्मकार की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। मौके पर बीडीओ ने कहा कि जल का बचाव करना हर नागरिक का अपना कर्तव्य है। जल का उपयोग आवश्यकता अनुसार करना चाहिए। जल के बिना जीवन संभव नही है। इस दौरान बीडीओ ने पंचायत भवन परिसर में नवनिर्मित समुदायिक शौचालय का फिता काटकर उदघाटन किया। बीडीओ ने कहा कि जो व्यक्ति भूमिहीन है और शौचालय नही बना पाया है, वैसे व्यक्ति सामुदायिक शौचालय का प्रयोग करेंगे। साथ ही आंगनबाड़ी केन्द्र के सौंदर्यीकरण का भी उद्घाटन किया गया। सभी कार्यक्रम का संचालन मुखिया रमेश कुमार कुशवाहा ने किया।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने शौचालय से स्वच्छता का पूरा होगा उद्देश्य
मुखिया ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत बने शौचालय से स्वच्छ भारत मिशन का उद्देश्य पूरा होगा। कहा कि पीने योग्य जल को हमेशा साफ सुथरा बर्तन में ढ़क कर रखना चाहिए। मौके पर जल सहिया प्रमिला देवी, मालती कुमारी, संगीता कुमारी, ललीता कुमारी गुड़िया कुमारी, पंचायत समिति सदस्य गीता देवी, विवेक राज, वार्ड सदस्य हरिहर यादव, भगीरथ पंडित, सेविका, पोषण सखी, सहिया, सखी मंडल दीदी आशा देवी, संगीता देवी, मालती देवी एवं कई ग्रामीण उपस्थित थे।