LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

गाँवा प्रखंड कमिटी की बैठक में शामिल हुए पार्टी कैडर

  • सरकारी सेवाओं को निजी हाथों में सौंप कर देश को बर्बाद करने पर तुली है केंद्र सरकार: राजकुमार यादव

गिरिडीह। गाँवा प्रखंड अंतर्गत निमाडीह पंचायत भवन में भाकपा माले का गाँवा प्रखंड कमिटी की बैठक हुई। बैठक में बतौर धनवार पूर्व विधायक राजकुमार यादव उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य सकलदेव यादव एवं संचालन पार्टी सचिव नागेश्वर यादव ने किया। बैठक में अगामी 14 अगस्त को खेत-खेती-किसान बचाओ, मोदी हटाओ, देश बचाओ एंव किसान-युवा संकल्प पदयात्रा को लेकर रणनीति बनाई गई।

धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि मोदी सरकार सभी सरकारी संस्था को निजी हाथों में सौंप कर जिम्मेदारी से हाथ झाड़ना चाह रही है। भाजपा सरकार तानाशाह हो चुकी है और अपनी बुनियादी सुविधाओं व अन्याय के खिलाफ बात करने वाली जनता की आवाज को दबाना चाहती है। लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। एक तरफ पेट्रोल-डीजल ओर गैस की बढ़ती कीमतों ने आम जनता को जिना मुश्किल कर दिया है। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि आज किसान 8 महीनों से किसान सडकों पर है। लेकिन सरकार को इन किसानों की बात सुनाई नहीं दे रही है। गरीब किसानों पर अत्याचार कर रही है।


पूर्व विधायक राजकुमार यादव नें कहा कि पेगासस जासूसी कांड में केंद्र की बार-बार सफाई लोगों के गले नहीं उतर रही है। सरकार व देश की भलाई इसी में है कि मामले की गंभीरता से जांच कराई जाए ताकि आगे की जिम्मेदारी तय की जा सके। जासूसी कांड ये एक लोकतांत्रिक अपराध है। फोन की जासूसी करवाकर लोगों की व्यक्तिगत बातों को सुनना निजता के अधिकार का घोर उल्लंघन है। अगर ये काम भाजपा करवा रही है तो ये दंडनीय है और अगर भाजपा सरकार ये कहती है कि उसे इसकी जानकारी नहीं है तो ये राष्ट्रीय सुरक्षा पर उसकी नाकामी है।

मौक़े पर इंनौस राष्ट्रीय परिषद सदस्य अशोक मिस्त्री, भाकपा माले प्रखंड कमिटी सदस्य संजय दास, अशोक यादव, दिनेश पाण्डेय, अजीत चौधरी, नारायण यादव, गाँधी यादव, दिनेश्वर यादव, उपेंद्र यादव, प्रदीप यादव, मों मुस्लिम अंसारी, मसुधन यादव, पप्पू यादव, करमनी यादव, मनोज सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons