LatestNewsदेशमहाराष्ट्र

इतनी शक्ति हमें देना दाता…… के रचयिता अभिलाष का निधन

मुंबई। इतनी शक्ति मुझे देना दाता, मन का विश्वास कमजोर हो ना……………….इस प्रार्थना गीत को शायद ही कोई ऐसा हो जिसने गाया न हो। भारत के विभिन्न राज्यों के स्कूलों में इस प्रार्थना गीत को गाया जाता रहा है। लेकिन अब इस प्रार्थना को स्वर देने वाले फनकार इस दुनिया से रूखसत कर गए। रविवार की रात गीतकार अभिलाष ने मुंबई मंे अंतीम सांस ली। उन्हें कैंसर था और बीते मार्च में उन्होंने पेट के ट्यूमर का ऑपरेशन कराया था। आपरेशन के बाद से ही उनकी तबियत खराब चल रही थी। उनका अंतिम संस्कार गोरेगांव पूर्व के शिव धाम में किया गया। कोरोना के कारण उनके अंति संस्कार में सिर्फ उनके निकट संबंधी और परिजन मौजूद थे।

कलाश्री अवार्ड से हुए थे सम्मानित

अभिलाष को पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह ने कलाश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया था। उनकी लिखी प्रार्थना गीत इतनी शक्ति हमें देना दाता विश्व की आठ भाषाओं में अनुवादित है और लगभग सभी का प्रयोग प्रार्थना के लिए ही किया जाता है। इसके अलावे अभिलाष ने आज की रात न जा.., सांझ भई घर आजा.., तुम्हारी याद के सागर में.., वो जो खत मुहब्बत में३, संसार है इक नदिया.., तेरे बिना सूना मेरे मन का मंदिर जैसे गीतों को भी लिखा। उन्होंने कई फिल्मों में पटकथा संवाद लेखन भी किया है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons