LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

सहकार भारती ने गिरिडीह में किया सहकारिता कार्यक्रम का आयोजन

गिरिडीहः
गिरिडीह में सहकार भारती के तत्वाधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सहकार भारती की वरीय पदाधिकारी दुर्गा शर्मा के नेत्तृव में हुए कार्यक्रम में करीब डेढ़ सौ महिलाओं ने हिस्सा लिया। तो कार्यक्रम में भाजपा नेता चुन्नूकांत, सहकारी भारती के प्रर्देश महामंत्री धनजंय सिंह, उद्योगपति प्रदीप जैन और प्रर्देश उपाध्यक्ष रोशन कुमार व मोती लाल उपाध्याय भी शामिल हुए। मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी राजीव रंजन ने कहा कि सहकारिता को अब जनांदोलन बनाने की जरुरत है। इसी जनांदोलन के बलबूते समाज के अंतिम व्यक्ति को आर्थिक रुप से मजबूत किया जा सकता है। क्योंकि एक-एक व्यक्ति जब आर्थिक रुप से समृद्ध होगा। तभी देश का उत्थान संभव है। सहकारिता पदाधिकारी ने कहा कि सहकारी भारती इस अभियान को तेज गति से चला रहा है।

इस दौरान उद्योगपति प्रदीप जैन ने कहा कि सहकारिता से सिर्फ पुरुष को महिला और महिला को पुरुष नहीं बनाया जा सकता है। सही मायने में यह अभियान का रुप लेने के बाद एक-एक व्यक्ति को समृद्धशाली बना सकता है। कार्यक्रम में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी राजीव रंजन ने महिलाओं को महिला विकास सहकारी समिति बनाने का सुझाव दिया। वहीं कार्यक्रम में गौतम तिवारी, बबलू सिंह समेत कई मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons