LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

छात्रों और विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ताओं से उलझना मंहगा पड़ा गिरिडीह काॅलेज के प्राचार्य, यूनिवसिर्टी ने हटाया

परिषद् के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्राचार्य और झामुमो समर्थक समेत दो लेक्चरर पर लगाया सत्ता के गलत इस्तेमाल का आरोप

झामुमो समर्थक लेक्चरर के जाल में फंस गए पूर्व प्राचार्य

गिरिडीहः
प्राचार्य के रुप में गिरिडीह काॅलेज में मनमानी करना आखिरकार प्र्राचार्य अशोक सिन्हा को महंगा पड़ गया। बुधवार को हजारीबाग विनोभा यूनिवसिर्टी ने प्राचार्य अशोक सिन्हा को प्राचार्य पद से हटाते हुए हजारीबाग मार्खम काॅलेज के प्राचार्य विमल मिश्रा को नया प्राचार्य नियुक्त किया है। दरअसल, मंगलवार को पूर्व प्राचार्य के समक्ष ही काॅलेज के झामुमो समर्थक लेक्चर मृगेन्द्र नारायण सिंह ने काॅलेज के प्रवेश लेने वाले एक छात्र और उसके साथी आकाश यादव के साथ मारपीट किया था। यही नही आरोपी लेक्चर मृगेन्द्र सिंह ने आकाश के कपड़े भी फाड़ दिए थे। इस घटना को लेकर इन छात्रों में आक्रोश तो था ही। वहीं इस घटना पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने कड़ा प्रतिकार किया था। मंगलवार को ही काॅलेज में पूर्व प्राचार्य अशोक सिन्हा को ज्ञापन सौंपने आएं विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ताओं ने जब ज्ञापन सौंपना चाहा। तो छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं से भी प्राचार्य अशोक सिन्हा ने बदतमीजी किया था। और पहले तो ज्ञापन लेने से ही इंकार कर दिया। इसके बाद काॅलेज में प्रवेश लेने वाले छात्रों से झामुमो समर्थक लेक्चर के साथ भिड़त हुआ था। घटना के वक्त काॅलेज के प्राचार्य अशोक सिन्हा वही मौजूद थे। लेकिन प्राचार्य अशोक सिन्हा ने लेक्चर मृगेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा छात्रों को पीटते देख चुप रह गए। लेक्चर को डांटने के बजाय उल्टे छात्रों पर बरस पड़े। माना जा रहा है कि इन दोनों घटनाओं के सूत्रधार झामुमो समर्थक लेक्चर मृगेन्द्र नारायण सिंह खुद थे। लेकिन राज्य में झामुमो की सत्ता रहने के कारण लेक्चर तो साफ बच गए। वहीं लेक्चर के जाल में पूर्व प्राचार्य अशोक सिन्हा खुद को नहीं बचा पाएं।


इधर मंगलवार को काॅलेज में हुए दोनों घटनाओं का कड़ा प्रतिकार करते हुए छात्र संगठन विद्यार्थी परिषद् के नेता रौशन कुमार समेत अन्य समर्थकों ने दुसरे दिन बुधवार को प्रेसवार्ता कर पूर्व प्राचार्य के साथ लेक्चर मृगगेन्द्र नारायण सिंह और बालेन्दुशेखर त्रिपाठी पर आरोप तो लगाया ही। प्रेसवार्ता कर विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि बालेन्दुशेखर त्रिपाठी और मृगेन्द्र नारायण सिंह वर्तमान में काॅलेज के कई पदों को संभाले हुए है। बड़े पैमाने पर पूर्व प्राचार्य के साथ काॅलेज के दोनों लेक्चरर इन पदों पर रहकर काॅलेज के फंड को लूटने में लगे है। यही नही मृगेन्द्र नारायण सिंह काॅलेज में समस्या लेकर आने वाले छात्रों को खुद की पहचान झामुमो समर्थक के रुप में करते हुए जेल भिजवाने की धमकी भी देते है। बुधवार को प्रेसवार्ता के साथ ही घटना की जानकारी यूनिवसिर्टी को भी दिया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने यूनिवसिर्टी के वाइस चांसलर को मंगलवार की घटना के फुुटेज भी उपलब्ध कराया। जिसमें छात्रों के प्रति पूर्व प्राचार्य और लेक्चरर मृगेन्द्र नारायण सिंह का रवैया का जिक्र था। माना जा रहा है छात्र संगठन विद्यार्थी परिषद् के इसी शिकायत के आधार पर यूनिवसिर्टी ने पूर्व प्राचार्य अशोक सिन्हा को गिरिडीह काॅलेज के प्राचार्य पद से हटाया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons