LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

जमुआ के धुरेता मोड़ के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

  • राजधनवार का रहने वाला था मृतक अजय चौधरी, देर रात हुई घटना

गिरिडीह। गिरिडीह के जमुआ थाना इलाके के धुरेता मोड में गुरुवार की देर रात सड़क हादसे में 45 वर्षीय अजय चौधरी की मौत हो गई। देर रात हुई घटना की जानकारी मिलने के बाद जमुआ थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर मामले की जांच की और देर रात ही जमुआ थाना पुलिस ने मृतक का शव गिरिडीह सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक धनवार के घोषकोडीह गांव का रहने वाला था। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन और कई सगे संबंधी भी सदर अस्पताल पहुंचे।

जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि मृतक अजय चौधरी बुलेट से देर रात अपने घर घोषकोडीह गांव जा रहा था। इसी दौरान एक बोलेरो ने अजय चौधरी के बाइक को टक्कर मार दिया। घटना के बाद जमुआ पुलिस ने मृतक को जमुआ रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। जिसके बाद देर रात ही उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार बोलरो काफी स्पीड में था। जिसके कारण धुरेता मोड के पास ये घटना हुई।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons