प्रो विमल मिश्रा बने गिरिडीह काॅलेज के प्रभारी प्राचार्य
विश्वविद्यालय ने तत्काल प्रभाव से डॉ अशोक को पदभार सौपने का दिया निर्देश
गिरिडीह। गिरिडीह महाविद्यालय में मंगलवार को अभाविप के द्वारा ज्ञापन सौंपने के दौरान हुए विवाद व रजिस्ट्रेशन कराने कॉलेज पहुंचे छात्रों के साथ हुए हाथापाई की घटना को विनोबा भावे विश्वविद्यालय ने गंभीरता से लिया है। घटना के दूसरे दिन ही बुधवार कुलपति ने अधिसूचना जारी कर मार्खम कांलेज ऑफ कॉमर्स, हजारीबाग के प्राचार्य प्रो. विमल कुमार मिश्रा को गिरिडीह महाविद्यालय का प्राचार्य के रूप में अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। विश्वविद्यालय ने तत्काल प्रभाव से डॉ अशोक कुमार को प्रो विमल कुमार मिश्रा को पदभार सौपने का निर्देश दिया है।
Please follow and like us: