LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

गिरिडीह के छड़ फैक्टी मोंगिया स्टील के सुपरवाईजर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, साढ़े तीन लाख बरामद

धनबाद रेलवे स्टेशन से था भागने के प्रयास में, मोबाइल लोकेशन के आधार पर किया गया गिरफ्तार

गिरिडीहः
गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना पुलिस ने छड़ फैक्ट्री मोंगिया स्टील के आरोपी सुपरवाईजर गोपाल सिंह भावालिया को शुक्रवार को जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी सुपरवाईजर के पास से कंपनी के साढ़े तीन लाख रुपये नगद भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी सुपरवाईजर गोपाल भावलिया को मुफ्फसिल थाना पुलिस ने धनबाद रेलवे स्टेशन से उस वक्त गिरफ्तार किया। जब आरोपी सुपरवाईजर आरक्षित ट्रेन से फरार होने के प्रयास में था। इसी दौरान पुलिस ने आरोपी के मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसे धनबाद रेलवे स्टेशन से दबोचा। और शुक्रवार की सुबह उसे लेकर गिरिडीह पहुंची। जहां उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी के खिलाफ मुफ्फसिल थाना में मोंगिया स्टील के फोरमेन महेन्द्र सिंह ने कंपनी का पैसा लेकर भागने के आरोप में केस दर्ज कराया था। फोरमेन के दिए आवेदन के आधार पर थाना कांड संख्या 269/20 में आरोपी सुपरवाईजर को नामजद अभियुक्त बनाया था। जबकि केस के अनुसंधानकर्ता प्रकाश कुमार बनाएं गए थे। केस दर्ज होने के बाद अनुसंधानकर्ता जांच में जुट गए थे। इस दौरान आरोपी के मोबाइल लोकेशन को खंगाला गया। जिसमें मोबाइल लोकेशन धनबाद रेलवे स्टेशन बताया। लिहाजा, इसी लोकेशन के आधार पर अनुसंधानकर्ता गुरुवार की शाम धनबाद रेलवे स्टेशन पहुंचे, और स्टेशन से गिरफ्तार कर गिरिडीह लाएं। जहां उसे शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। बतातें चले कि मोंगिया स्टील के फोरमेन ने फैक्ट्री के सुपरवाईजर गोपाल सिंह भावलिया के खिलाफ कंपनी के सात लाख 76 हजार रुपये गबन करने का केस दर्ज कराया था।
पुलिस ने शुरुआती जांच में आरोपी के मोबाइल लोकेशन को खंगाला, तो आरोपी सुपरवाईजर का मोबाइल लोकेशन हावड़ा-बीकानेर ट्रेन के कोच-बी के बर्थ नंबर 42 पर पता चला। थाना को दिए आवेदन में फोरमेन ने सुपरवाईजर पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीतें 24 अक्टूबर की शाम सुपरवाईजर को सात लाख 76 हजार का भुगतान फैक्ट्री के मजदूरों को देने के लिए किया गया था। आरोपी सुपरवाईजर के खिलाफ केस दर्ज कराने वाले फोरमेन महेन्द्र सिंह भी राजस्थान के सिकर जिला के खंडेला थाना के पुजारीकबास गांव का रहने वाले है। आवेदन में फोरमेन ने आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी सुपरवाईजर को फैक्ट्री के शिफ्ट प्रभारी अशोक सिंह के माध्यम से सात लाख 76 हजार दिया गया था। लेकिन मजदूरों को भुगतान करने के बजाय सुपरवाईजर गोपाल सिंह भोवालिया 24 अक्टूबर को ही गिरिडीह से फरार हो गया। इसके बाद फैक्ट्री प्रबंधन ने आरोपी से संपर्क करने का कई बार प्रयास किया। लेकिन आरोपी ने किसी का फोन नहीं उठाया। वहीं बुधवार की देर रात फोरमेन के आवेदन पर केस दर्ज किया गया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons