LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

भाकपा माले का पंचायत स्तरीय लोकल सम्मेलन सह किसान महापंचायत सम्पन्न

गिरिडीह। गाँवा प्रखंड अंतर्गत पिहरा हटिया मैदान में बुधवार को भाकपा माले का पंचायत स्तरीय लोकल सम्मेलन सह किसान महापंचायत संपन्न हुआ। कृषि विरोधी कानूनों के विरुद्ध अन्नदाताओं के अधिकारों की आवाज को बुलंद करने के लिए आयोजित किसान महापंचायत की अध्यक्षता सरयू यादव एवं संचालन पप्पू यादव ने किया। वहीं कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि धनवार विधानसभा के पूर्व विधायक राजकुमार यादव उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत किसान आंदोलन में शहीद किसानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि के साथ की गई।

सरकार को कृषि बिल वापस लेना ही होगा – राजकुमार यादव

किसान महापंचायत को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने आम व खास सिर्फ किसानों की वजह से जिंदा है। किसान के हित में ही देश का हित है। कहा कि यह क्रांति की धरती है इतने दिनों से चल रहा किसानों का आंदोलन अद्भुत है। भाजपा सरकार तानाशाह हो चुकी है और अपनी बुनियादी सुविधाओं व अन्याय के खिलाफ बात करने वाली जनता की आवाज को दबाना चाहती है। कहा कि पेट्रोल-डीजल और गैस की बढी किमतो ने आम जनता का जिना मुश्किल कर दिया है। कम होती आमदनी, जाति हुईं नौकरियां और डूबती अर्थव्यवस्था के दौर में लोग जीवन यापन के लिए संघर्ष कर रहे हैं। जिस देश में स्कूल फीस माफ नहीं होती उस देश में बड़े बड़े उधोगपतियो के कर्ज माफ हो जाते हैं। माले भाजपा की जनविरोधी नीतियों का विरोध करेगी। बीजेपी सरकार पूंजीपतियों के लिए भोले, गरीब किसानों पर अत्याचार कर रही है। देश के किसानों के अंदर मिट्टी का कण – कण गूंज रहा है, कृषि बिल वापस लेना ही होगा। जो सत्ताधारी दल शहीद किसानों को न्याय नहीं दे सकता उसे सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

ये थे मौजूद

मौके पर गावां प्रखंड सचिव नागेश्वर यादव, जिला कमिटी सदस्य सकलदेव यादव, इंनौस राष्ट्रीय परिषद सदस्य अशोक मिस्त्री, संजय दास, रंजीत यादव, मो आलीम, कुलेश्वर भुईया, केशो यादव, पिहरा पूर्वी मुखिया शबदर अली, जितेंद्र यादव, कैलाश यादव, सखीचंद यादव, बासदेव यादव, गाँधी यादव, नारायण यादव, बिरु भुईया, किरण देवी, मालती देवी, मंजू देवी, पिंकी देवी, पंकज कुमार, समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons