LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

विष्फोटक का अवैध इस्तेमाल करने के आरोप में पचंबा थाना ने किया केस दर्ज, संचालक ओमप्रकाश बरनवाल व सुरेन्द्र सिंह फरार

दोनों को दबोचने के लिए छापेमारी कर रही है पुलिस

गिरिडीहः
अवैध तरीके से विष्फोटक का इस्तेमाल कर पत्थर खदान में उत्खन्न करने के आरोप में गिरिडीह के पचंबा थाना पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दोनों खदान संचालकों को इस मामले में नामजद अभियुक्त बनाया गया है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार चल रहे है। वैसे पुलिस सूत्रों की मानें तो खदान संचालक सुरेन्द्र सिंह के शहर के बरगंडा में मौजूद होने की बात कही जा रही है। लिहाजा, पचंबा थाना पुलिस अब दोनों आरोपियों के गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। इधर फर्द बयान के आधार पर पचंबा थाना पुलिस ने थाना कांड संख्या 25/2021 में कोडरमा निवासी ओमप्रकाश बरनवाल और गिरिडीह शहरी क्षेत्र के बरगंडा निवासी सुरेन्द्र सिंह के खिलाफ अवैध तरीके से विष्फोटक पद्धार्थ के सहारे खदान में पत्थर उत्खन्न करने के आरोप में केस दर्ज किया है। फर्द बयान में थाना प्रभारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि पचंबा के तेलोडीह के गादी गांव स्थित पत्थर खदान में विष्फोटक का इस्तेमाल कर उत्खन्न की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने खदान में छापेमारी। तो खदान के समीप एक कमरे में बड़े पैमाने पर विष्फोटक बरामद हुआ। छापेमारी के दौरान दोनों खदान जहां संचालक फरार होने में सफल रहे। वहीं बरामद विष्फोटक को जब्त कर लिया गया। हालांकि जांच में अभी भी यह स्पस्ट नहीं हुआ कि दोनों संचालकों ने इतने बड़े पैमाने पर विष्फोटक पद्धार्थ कहां से आपूर्ति किया था। लेकिन पुलिस अब भी पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार छापेमारी के दौरान पुलिस को यह भी पता चला था कि गादी गांव स्थित इस खदान के दोनों संचालक इसे पहले भी विष्फोटक का अवैध इस्तेमाल कर उत्खन्न करते रहे है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons