LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

भीम आर्मी की बैठक में समाजिक कार्यकर्ता ब्रहमदेव प्रसाद के गिरफ्तारी का विरोध

सदस्यों ने किया रिहाई का मांग

जमुआः
गिरिडीह जमुआ के कंदाजोर स्थित बुद्ध विहार में मंगलवार को भीम आर्मी बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मोहन बौद्ध ने किया। बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता ब्रह्मदेव प्रसाद की गिरफ्तारी की निंदा की गई। और समाजिक कार्यकर्ता को जल्द रिहा करने का मांग किया गया। मोहन बौद्ध ने उन पर लगाएं आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि ब्रहमदेव प्रसाद को प्रताड़ित करने के लिए उन पर केस दर्ज किया गया। और जो आरोप लगाएं गए है। वह बेबुनियाद है। संगठन के बैठक में मौजूद ग्रामीणों और लोगो ने उनके गिरफ्तारी की निंदा की। इसके लिए वक्ताओं ने दावा करते हुए कहा कि फेसबुक आईडी पर जो बातें उनके फेसबुक पर दिखाई गई है। वह गूगल के माध्यम से आई बातें हैं। यह बातें गूगल में दर्ज है। ऐसे में ब्रह्मदेव प्रसाद की रिहाई होना चाहिए। जिसकी मांग भीम आर्मी करती है। कार्यक्रम में भीम आर्मी और अंबेडकर विचारधारा से जुड़े संगठन के सदस्य मौजूद थे। कार्यक्रम में मधु राव पटेल, महेंद्र दास, राजा राव, विजय विद्रोही, धोकल दास, किशोरी दास, महेंद्र रजक समेत अन्य प्रखंडों से आए लोग उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons