LatestNewsपॉलिटिक्सबिहार

मतदान के लिए चुनाव आयोग ने की समय निर्धारित

बिहार। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर से शुरू हो गया। पहले चरण के मतदान के लिए निर्वाचन आयोग ने चार अलग अलग समय निर्धारित किया है। कुल 16 जिलों के 71 विधानसभा सीटों के लिए मतदान के समय निर्धारित किए गए हैं। इन सभी सीटों के लिए सुबह 7 बजे से मतदान प्रारंभ होंगे लेकिन मतदान की समाप्ति अलग अलग समय में होगा।

36 सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा मतदान

आयोग द्वारा 36 सीटों के लिए सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान का समय निर्धारित किया गया है। इन सीटों में 32 सीटें सामान्य व चार सीटें सुरक्षित हैं। इन सामान्य सीटों में कहलगांव, सुलतानगंज, अमरपुर, बांका, लखीसराय, शेखपुरा, बरबीघा, मोकामा, बाढ़, विक्रम, संदेश, बड़हरा, आरा, तरारी, जगदीशपुर, शाहपुर, ब्रहमपुर, बक्सर, डुमरांव, रामगढ़, भभुआ, करगहर, दिनारा, नोखा, डिहरी, गया टाउन, बेलागंज, अतरी, वजीरगंज, हिसुआ, नवादा, वारसलीगंज व धोरैया (सु), अगिआंव (सु), राजपुर (सु), मोहनियां (सु) सुरक्षित सीटें हैं।

05 सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा मतदान

बिहार विधानसभा चुनाव के कुल 05 सीटों पर एक घंटे पूर्व मतदान समाप्त हो जाएगा। अरवल, कुर्था, जहानाबाद, घोसी, मखदुमपुर (सु) विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक ही मतदान होगा।

26 सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान

निर्वाचन आयोग ने बिहार के 26 विधानसभा सीटों के लिए दो घंटे पूर्व मतदान समाप्त करने की घोषणा की है। इन सीटों पर शाम 4 बजे ही मतदान समाप्त हो जाएंगे। इनमें 18 सीटें सामान्य व 8 सीटें सुरक्षित हैं। शाम 4 बजे तक बेलहर, तारापुर, मुंगेर, जमालपुर, सूर्यगढ़ा, पालीगंज, सासाराम, काराकाट, गोह, ओबरा, औरंगाबाद, गुरुआ, शेरघाटी, टिकारी, गोविंदपुर, जमुई, झाझा, चकाई व सुरक्षित सीटों में कटोरिया (सु), मसौढ़ी (सु), रजौली (सु), सिकन्दरा (सु), चेनारी (सु), इमामगंज (सु), बाराचट्टी (सु), बोधगया (सु) पर मतदान होगा।

04 सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे तक मतदान

बिहार के चैनपुर, नवीनगर, रफीगंज व कुटुम्बां (सु) पर सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे तक मतदान का समय निर्धारित किया गया है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons