Latestगिरिडीहझारखण्ड

पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भाजपाईयों ने किया कई कार्यक्रम

शहर में चलाया सफाई अभियान

गिरिडीह। पीएम मोदी के जन्मदिवस के मौके पर भाजपा द्वारा आयोजित सेवा सप्ताह कार्यक्रम को लेकर शनिवार को पार्टी ने गिरिडीह में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया। शनिवार की सुबह जिलाध्यक्ष महादेव दुबे के नेत्तृव में शहर के कुछ हिस्सों में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान चुन्नूकांत, हरमिंदर सिंह बग्गा, संदीप डंगाईच, संजीत सिंह पप्पू, नवीन सिन्हा, रंजन सिन्हा ने नटराज चाौक से स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत करते हुए झाडू लगाया। चाौक से झाडू लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ता टाॅवर चाौक पहुंचे और सड़कों को साफ किया। साथ ही आसपास फैले गंदगी को भी हटाया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं का दल बेंगाबाद के मोतीलेदा गांव पहुंचा। जहां पीएम मोदी के 70वें जन्मदिवस के मौके पर सेवा सप्ताह कार्यक्रम के जिला संयोजक दिलीप वर्मा के नेत्तृव में मोतीलेदा गांव के 101 किसानों को माला पहनाने के साथ अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान किसानों को बधाई देते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि किसान हित में तीनों बिल पेश कर पीएम ने एक बार फिर किसानों को कई परेशानियों से मुक्त किया है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons