Latestझारखण्डराज्य

सरकारी कंपनियों के निजीकरण के विरोध में ओबीसी मोर्चा ने रखा उपवास

सरकारी कंपनियों के निजीकरण करना देश के लिए घातक: राजेश गुप्ता

रांची। सार्वजनिक क्षेत्र के 348 उपक्रम विशेष रूप से रेलवे, तेल क्षेत्र, बैंक, बीएसएनएल और एलआईसी के निजी करण पर रोक लगाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा द्वारा राज्यव्यापी आंदोलन किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को हरमु स्थित मोर्चा के प्रदेश कार्यालय में एक दिवसीय उपवास सह धरना का आयोजन किया गया। एक दिवसीय उपवास को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि सरकारी संस्थानों रेलवे सहित विभिन्न सरकारी उपक्रमों का निजीकरण करना देश हित में नहीं है। इससे पूंजी पतियों को बढ़ावा मिलेगा और देश के आम नागरिकों को इनके चंगुल में गुलाम की भांति रहना पड़ेगा। सरकार की आर्थिक स्थिति ओर भी बदहाल होगी। अधिकांश सरकारी उपक्रम फायदे में रहने के बावजूद भी इसे राष्ट्रहित को दरकिनार कर चंद पूंजीपतियों के हाथ में देकर निजीकरण किया जा रहा है जो लोकतंत्र के लिए घातक है।

कई लोगों ने किया संबोधित

धरना को मोर्चा के वरिष्ठ कार्यकर्ता विद्याधर प्रसाद ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकारी उपक्रमों के निजी करण से ओबीसी, एससी, एसटी के बच्चे जीवन भर सिर्फ पेट की लड़ाई लड़ते रह जाएंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष संजय चैरसिया ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनिया आजीविका प्रदान करने के साथ-साथ शोषित वंचित समाज से नौकरी में आने वाले व्यक्तियों की अगली पीढ़ी को भी संवारने का काम करती है। संगठन सचिव शत्रुघ्न राय ने कहा निजीकरण करने से देश का विकास रुक जाएंगे। जिसके परिणामस्वरूप देश गर्त की ओर चला जाएगा।

उपवास में थे शामिल

एक दिवसीय उपवास में प्रदेश उपाध्यक्ष संजय चैरसिया, सूबेदार एसएन सिंह कुशवाहा महासचिव मोहम्मद अल्तमस, संगठन सचिव शत्रुघ्न राय संतोष कुमार शर्मा, प्रिंस ठाकुर, नरेश लाल, सिया राम प्रसाद, अंकित कुमार विशाल ठाकुर ज्ञानदेव कुमार राजकुमार शाह राजेंद्र कांत महतो सहित कई लोग शामिल थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons