LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

ओबीसी मोर्चा ने मनाई डॉ राम मनोहर लोहिया की 111वीं जयंती

एक प्रखर समाजवादी नेता थे लोहिया: राजेश गुप्ता

रांची। ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यालय हरमू में देश के प्रखर समाजवादी नेता डॉ राम मनोहर लोहिया की 111वीं जयंती मंगलवार को मनाई गई। इस मौके पर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कहा के डॉ राम मनोहर लोहिया एक प्रखर समाजवादी नेता थे। यदि उनके बताए गए विचारधारा पर देश के हुक्मरान चलते तो आज देश में समानता रहती। गरीबी, भुखमरी, बेरोजगारी, महंगाई का जो सामना करना पड़ रहा है वैसी परिस्थिति नहीं रहती। कहा कि राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा उनके बताये गये रास्ते पर चलने का संकल्प लेती है और उन्होंने जो कहा था संसोपा ने बांधी गांठ पिछड़ा पावे शो में 60 आज भी वह कार्य पूरा नहीं हुआ है। जिसे राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा पूरा करने का संकल्प लेती है।
डॉ लोहिया को माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में प्रदेश महासचिव मो. अल्तमश, संगठन सचिव शत्रुघ्न राय, महानगर प्रभारी सुधीर राय, महानगर संयोजक राजू गोप, राजेश ठाकुर, अमित गुप्ता, विनय चंद्रवंशी, धनेश्वर साहू, राजू यादव, द्वारिका वर्मा का नाम शामिल है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons