LatestNewsझारखण्डपॉलिटिक्सराँची

भारत बंद के समर्थन पर सड़क पर उतरा ओबीसी मोर्चा

राजधानी के हरमु चैक पर सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

रांची। देश के किसानों के अहवान पर मंगलवार को भारत बंद के समर्थन में रांची में राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया। इस दौरान राजधानी के हरमू चैक पर राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में हरमू चैक पर प्रदर्शन करते हुए जाम कर दिया। सड़क जाम के वजह से काफी देर तक उक्त मार्ग में वाहनों का आवागमण पूरी तरह से बाधित रहा।

केन्द्र सरकार अविलंब वापस ले जनविरोधी कृषि कानून: राजेश गुप्ता

मौके पर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने झारखंड में भारत बंद को सफल बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार को किसान व जनविरोधी तीन कृषि कानून को अविलंब वापस लेना होगा। इस काले कृषि कानून (कॉन्ट्रैक्ट खेती) से किसान अपनी जमीन में मजदूर बन जाएंगे। वहीं आवश्यक वस्तु अधिनियम कानून के विरुद्ध जमाखोरी का कानून बनाकर लाइसेंस देना देश के आम जनों के साथ धोखा है। इससे देश में महंगाई चरम पर पहुंच जाएगी और यह आफत आम जनता को झेलनी पड़ेगी। महानगर अध्यक्ष विष्णु सोनी ने कहा कि देश किसानों का है और किसानों के साथ नाइंसाफी करना सरकार को भारी पड़ेगा। बिना वक्त गंवाए सरकार को काले कृषि कानून को वापस लेना ही पड़ेगा।

प्रदर्शन में थे शामिल

प्रदर्शन में महानगर अध्यक्ष विष्णु सोनी, महानगर प्रभारी सुधीर राय, प्रदेश सचिव प्रेम नाथ साहू, प्रदेश महासचिव मोहम्मद अल्तमश, संगठन सचिव शत्रुघ्न राय, मीडिया प्रभारी अशोक कुमार कुशवाहा, उपेंद्र कुशवाहा, आनंद वर्मा, सूरज कुमार, मनोज कुमार, रोहित केसरी, रवि राज, दीपक कुमार, केशव कुमार, आकाश कुमार प्रमुख रूप से शामिल थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons