LatestNewsकोडरमाझारखण्ड

26 नवम्बर का हड़ताल होगा ऐतिहासिक: संजय पासवान

हड़ताल को सफल बनाने को लेकर की बैठक

कोडरमा। सफाई कर्मचारियों का संगठन झारखण्ड राज्य लोकल बॉडीज इम्पलाइज फेडरेशन, नगर पंचायत डोमचांच की बैठक सांस्कृतिक भवन मंे संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राजेश दास व संचालन सुदामा कुमार दास व अजय कुमार ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए सीटू राज्य कमिटी सदस्य संजय पासवान ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को न्यूनतम मानदेय नहीं दिया जा रहा है, वहीं ईपीएफ की राशि में भी आउटसोर्सिंग कंपनी के द्वारा घोटाला किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के कारण मजदूर कर्मचारियों पर चैतरफा हमला हो रहा है। मजदूर वर्ग को संगठित होकर मुकाबला करना होगा। निजीकरण के माध्यम से सार्वजनिक संपत्ति को बेचा जा रहा है। केंद्र की मोदी सरकार सिर्फ अपने पूंजीपति मित्र अडानी, अम्बानी के लिए काम रही है।
मजदूर कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए 29 श्रम कानून को समाप्त कर चार लेबर कोड बना दिया गया है। जिससे तीन सौ से कम मजदूरों वाले प्रतिष्ठानों मे काम करने वाले मजदूरों को हटाने का अधिकार देता है, साथ ही 50 से कम मजदूर वाले जगहों पर कानून लागू नहीं होगा। इसके खिलाफ 26 नवम्बर को मजदूर कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल ऐतिहासिक होगा।
बैठक मे आम हड़ताल को सफल करने का संकल्प लिया गया। साथ ही 25 दिसम्बर को जिला सम्मेलन में भाग लेने का भी निर्णय लिया गया। बैठक मे सूरज कुमार दास, भागी दास, रोहित डोम, पवन डोम, राजू कुमार, नुनू साव, सनोज भुइयां, दुर्गी दास, राजकुमार दास, दीपक कुमार दास, राजू तुरिया, देवंती देवी, ममता देवी, ललिता देवी, मालती देवी, सविया देवी, लीला देवी, फुलवा देवी, अमेलिया देवी, संगीता देवी, समुद्री देवी, सावित्री देवी आदि शामिल थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons