LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

पांच दिन से लापता पुत्र के बारे में कोई जानकारी नही मिलने से परिजन भयभीत

  • आजसू नेता ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

गिरिडीह। तिसरी थाना अंतर्गत सिंघो गांव के 21 वर्षीय नुनूलाल शर्मा के लापता होने के पांच दिन बाद भी को सुराग नही मिला है। जिससे उनके माता पिता व अन्य परिजनों में व्याकुलता बढ़ती जा रही है। पुत्र के लापता होने की जानकारी तिसरी थाना में दे दी गई है। इधर जानकारी मिलने के बाद आजसू पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और उन्हें ढांढस बंधाया।

मौके पर आजसू नेता श्री सिंह को लापता नुनूलाल शर्मा के पिता जगदीश ठाकुर ने बताया कि विगत 17 फरवरी के दोपहर से मेरा पुत्र लापता है। अपने सारे रिश्तेदार व दोस्त यार के घर जाकर व फोन से पता लगा चुके है, लेकिन कोई जानकारी नही मिली है। बताया कि मेरे पुत्र अपने साथ मोबाइल ले गया जो उसी दिन 3 बजे के बाद से बंद हो गया। उसके पहले रिंग हुआ था लेकिन उठाया नही था। नुनूलाल शर्मा दशमी वर्ग का छात्र है। मौके पर आजसू के नेता शंकर यादव,बलवीर यादव,नारायण यादव सहित कई लोग मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons