LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी एनडीए गठबंधन के साथ: राजकुमार राज

  • बोकारो में प्रेसवार्ता कर आगामी विधानसभा चुनाव में कई सीटो से लड़ने की कही बात

बेकारो। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने गुरुवार को बोकारो परिषद में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 16 फरवरी को पटना के 1 व्हीलर रोड में पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी। जिसमें आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की जायेगी। कहा कि लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी झारखंड में पूरी तरह से एनडीए गठबंधन के साथ है, लेकिन विधानसभा चुनाव में एनडीए गंठबंधन में रहते हुए संगठन आत्मक हैसियत के अनुसार सीटों की मांग करेगी। श्री राज ने कहा कि जब से वे राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष बने तबसे लगातार झारखंड के सभी जिलों का दौरा कर रहे हैं और प्रधानमंत्री एवं एनडीए सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार भी कर रहे है।

बताया की पूरे झारखंड में सभी सीटों पर एनडीए कैसे जीते इसके लिए रणनीति बना रही है। साथ ही एनडीए संबंध में समिति झारखंड का शीघ्र ही बैठक रांची में होगी। जिसमें भाजपा, आजसू और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रतिनिधि लोकसभा चुनाव की रणनीति पर विचार करेंगे। इस दौरान उन्होंने बोकारो में जन समस्याओं को लेकर स्थानीय प्रशासन एवं बोकारो सेल कर्मियों की समस्याओं के निदान के लिए बोकारो के नवनियुक्त सीईओ बीके तिवारी से वार्ता करने की भी बात कही।

प्रेसवार्ता में बोकारो के जिला अध्यक्ष करूण कुमार उर्फ राजकुमार सिंह, युवा राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष आकाश पांडे, प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं फिल्म निर्माता नितेश सिन्हा सहित कई लोग मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons