LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

पैन इंडिया के तहत नालसा ने कानूनी सह जागरूकता शिविर का आयोजन

  • ग्रामीणों को दी गई उनके अधिकार से संबंधित कानूनी जानकारी

गिरिडीह। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा जिले के गांवां प्रखंड के आमतरो बिरने, सांख, सेरूवा, गांवां व पसनौर पंचायत के विभिन्न गाँवो में पैन इंडिया कार्यक्रम के तहत भारत का अमृत महोत्सव के अवसर पर कानूनी जागरूकता सह साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। विधिक सहायता केंद्र प्रखंड कार्यालय गांवां के पीएलवी मुकेश वर्मा ने उपस्थित लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि इसमें गरीब, असहाय, महिला, वृद्धा, अनाथ बच्चों आदि लोगांे को निःशुल्क में कानून की जानकारी ी जाती है। कहा कि विधिक जागरूकता रथ के माध्यम से सुदूरवर्ती इलाकों तक आमजनों को कानून की जानकारी पहुँचा कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है, जिससे कानून की जानकारी के अभाव से किसी भी वर्ग के लोग वंचित न रहे।


पीएलवी सहदेव साव ने उपस्थित लोगों को झालसा रांची के तहत निःरोगी भवः योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि कोई भी लोग कानून के जानकारी के बिना मूलभूत अधिकारों से वंचित न रहे। डालसा से प्राप्त पम्पलेट को आमजनो को वितरण भी किया गया। गठित टीम के द्वारा आमजनों को विधिक जागरूकता रथ गांव गाँव पहुँचकर निःशुल्क कानून की जानकारी देकर जागरूक करना उनका मुख्य उद्देश्य है। साथ ही सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकरी योजनाओं के संबंध में भी जानकारी दिया गया।


मौके पर पीएलवी प्रवीण कुमार, बेजू यादव, अशोक यादव, डोमन रजवार, बीरेंद्र कुमार सिंह, टिकाल कुमार, रंजीत रजवार, नवल सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons