LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

गिरिडीह के बगोदर के प्रवासी मजदूर की मुंबई में हुई मौत

  • काम करने के दौरान सिने में उठा था दर्द

गिरिडीह। गिरिडीह के बगोदर थाना के बालक गांव निवासी प्रवासी मजदूर श्यामलाल साहू की मौत शनिवार को मुंबई में हार्ट अटैक से हो गया। जबकि मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी रविवार की सुबह मिलने के बाद परिवार में भी कोहराम मच गया। क्योंकि मृतक की पत्नी के साथ उसके तीन बच्चों के भरण पोषण की जिम्मेवारी श्यामलाल साहू पर ही था। लिहाजा, श्यामलाल साहू के मौत से अब उसके तीनो बच्चों के भरण पोषण को लेकर पहाड़ टूट पड़ा।

जानकारी के अनुसार मृतक श्यामलाल साहू मुंबई के बोरीबली ईस्ट में रहता था और किसी कंपनी में काम करता था। शनिवार की शाम को मृतक श्यामलाल साहू को ड्यूटी के दौरान छाती में दर्द उठा, इस दौरान उसके साथी उसे इलाज के लिए ले जा पाते। उससे पहले ही उसकी मौत हो गई।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons