LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

गिरिडीह। दुर्गापूजा को लेकर तिसरी प्रखण्ड मुख्यालय में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य रूप से बीडीओ सुनील प्रकाश, सीओ हीरा मनन करकेंटा, थाना प्रभारी उत्तम कुमार उपाध्याय मौजूद थे। इस दौरान कोरोना काल व लाॅकडाउन में दुर्गापूजा शांति के साथ मनाने को लेकर कई दिशा निर्देश दिये गए। कहा गया कि पूजा स्थल में भीड़ पर नियंत्रण करते हुए कम से कम भीड़ इकटठा हों इसका ध्यान रखना है। पूजा स्थल व अन्य स्थानों पर सभी मास्क व सेनिटाइजर का उपयोग करें। बैठक में भाजपा नेता सह पूजा समिति के अध्यक्ष मनोज यादव, कोलेश्वर सिंह, संजीत राम, इम्ब्राहिम अंसारी, सुनील साह, नारायण यादव, सत्य नारायण यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons