LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

राहुल के रहते भाजपा को प्रचार की जरूरत नहीं: साक्षी जी महाराज

गिरिडीह। कांग्रेस में जब तक राहुल गांधी हैं, तबतक भाजपा को प्रचार की जरूरत नहीं। क्योंकि भाजपा का प्रचार खुद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी कर देती हैं। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पालघर और राजस्थान के करौली में संतो व पुजारी की हत्या पर चुप रहते है, जबकि हाथरस की घटना पर हाय-तौबा मचाते है। इसे साफ जाहिर है कि राहुल, प्रियंका संत और देश विरोधी है। उक्त बातें भाजपा के फायरब्रांड नेता सह उन्नाव सांसद साक्षी जी महाराज ने कही। वे मंगलवार को गिरिडीह के शहरी क्षेत्र मकतपुर स्थित शांति भवन आश्रम में वयोवृद्ध गुरु माता नारायणी जी आशिर्वाद लेने पहुंचे थे। उन्होने कहा कि टाईटल बदलने से कोई ब्राहमण नहीं होता है। यही हाल राहुल और पिं्रंयका का है।

मुख्य सचिव व प्रशासन को आने की दे चुके थे सूचना

उन्नाव सांसद साक्षी जी महाराज के गिरिडीह आगमन पर इस बार प्रशासन ने उनके आवभगत की सारी व्यवस्था संभाल रखी थी। इस बात उन्हें प्रशासन की ओर से क्वारंेटीन नहीं किया गया। गुरूमाता से आशिर्वाद लेने के बाद वे वापस जाने के लिए धनबाद लौट गए। विदित हो कि दे माह पूर्व भी उन्नाव सांसद साक्षी जी महाराज गुरूमाता से आशिर्वाद लेने गिरिडीह पहुंचे थे। लेकिन पिछले बार जिला प्रशासन ने उन्हें जाने के क्रम में रास्ते से रोक लिया था और होम क्वारेंटीन कर दिया था। इस बाबत 24 जेट न्यूज के संवाददाजा के पूछे जाने पर साक्षी जी महाराज ने कहा कि हेमंत सरकार और प्रशासन अपनी उस गलती पर खेद व्यक्त कर चुकी है। कहा कि वे मुख्य सचिव और स्थानीय प्रशासन को अपने आने की सूचना पहले दे चुके हैं।

मुस्लिम समाज समझ चुकी है तुष्टिकरण की राजनीति

उन्नाव सांसद ने कहा कि मुस्लिम समाज भी अब तुष्टिकरण की राजनीति को समझ चुका है। अब अयोध्या की तरह देश के हिंदुओ को कोई संघर्ष करने की जरुरत नहीं पड़ने वाली है। सुन्नी वफ् बोर्ड के वसीम रिजवी के बयानों का हवाला देते हुए उन्होने कहा कि वे पहले ही मुस्लिम समाज से दोनों स्थलों को हिंदु समाज को देने का एलान कर चुके है। समय पर दोनों धार्मिक स्थल हिंदु समाज को मिलेगें। एक सिर्फ औवेसी के चिल्लाने से कुछ नहीं होगा।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons