LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

तिसरी में भाजपा के तिसरी और चंदौरी मंडल कमिटी की हुई बैठक

  • कोडरमा लोकसभा से ऐतिहासिक रूप से जीत को लेकर पार्टी नेताओं ने लिया संकल्प

गिरिडीह। तिसरी स्थित बरनवाल धर्मशाला में लोकसभा चुनाव को लेकर सोमवार को भाजपा तिसरी और चंदौरी मंडल कमिटी के पदाधिकारियों की एक बैठक हुई। बैठक में भाजपा के सभी मोर्चा के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में मुख्य रूप से संगठन मजबूती और गति देने पर विचार विमर्श की गई। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने कोडरमा लोकसभा की जीत के लिए कड़ी मेहनत करने का संकल्प लिया।

मौके पर सांसद प्रतिनिधि मनोज यादव ने कहा कि चुनाव का समय बहुत ही नजदीक आ गया है। भाजपा के सभी समर्पित कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर घर जाकर जानकारी दें। कहा कि बीते दस वर्षाे में कई योजना को हर तबके तक पहुंचाया गया है। कोडरमा लोकसभा से अन्नपूर्णा देवी नही बल्कि देश के पीएम नरेंद्र मोदी चुनाव लड़ रहे है। कहा कि पीएम मोदी के चार सौ अकड़ा पार के नारे के साथ कोडरमा लोकसभा सीट की जीत ऐतिहासिक होनी चाहिए।

बैठक में तिसरी मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा, भाजपा के सक्रिय नेता रामचंद्र यादव, कपिल यादव, कुणाल सिंह, नरेश यादव, लक्ष्मण मोदी, मुरली बरनवाल, बिनोद बरनवाल, सुनील साह, किसून यादव, राजू विश्वकर्मा, हरीश साह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons