LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहछत्तीसगढ़जम्मू कश्मीरझारखण्डराँची

गिरिडीह में भाजपा के प्रर्देश मंत्री ने किया प्रेसवार्ता, कहा ईडी की कार्रवाई में अब तक एक लाख करोड़ से अधिक की संपति हो चुका है जब्त

गिरिडीहः
भाजपा प्रदेश मंत्री सरोज सिंह सोमवार को गिरिडीह पहुंचे और गांधी चौक के पास गिरिडीह लोकसभा के एनडीए प्रत्याशी के प्रधान चुनावी कार्यालय में प्रेसवार्ता की। प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जारी किए गए संकल्प पत्र के बारे विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश की जनता से राय लेकर ही संकल्प पत्र तैयार किया गया है और यह संकल्प ही मोदी की गारंटी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश प्रवक्ता के साथ आजसू जिलाध्यक्ष गुड्डू यादव, मनोज संघई, सदानंद राम मौजूद थे। उन्होंने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र विकसित भारत के चार मजबूत स्तंभए युवा शक्तिए नारी शक्तिए गरीबए किसान को सशक्त करेगा। भाजपा के संकल्प पत्र में पीएम मोदी के द्वारा किए गए वादों की गारंटी का विशेष जिक्र किया गया है। जिसका उल्लेख पीएम मोदी अपने भाषण में भी करते है। सरोज सिंह ने कहा कि संकल्प पत्र तैयार करने के लिए 4 लाख सुझाव नमो ऐप के माध्यम से भी आए और करीब 10 लाख सुझाव वीडियो के माध्यम से आए है। सभी बातों पर बहुत ही गंभीरतापूर्वक विचार करने के बाद संकल्प पत्र तैयार किया गया है। कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर ने अपना सारा जीवन सामाजिक न्याय की लड़ाई के लिए समर्पित कर दिया था। डॉ भीमराव अंबेडकर के रास्ते पर चलते हुए भारतीय जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता में रहते हुए और ना रहते हुए हमेशा इस सामाजिक लड़ाई को लड़ा है। प्रेसवार्मा के दौरान प्रर्देश प्रवक्ता ने 10 साल में 60,हजार नए गांवों को पक्की सड़कों से जोड़ने का काम किया गया है। कहा कि ईडी की कार्रवाई में अब तक एक लाख करोड़ से अधिक के संपति व नगद रुपयों को जब्त किया जा चुका है। जो भष्ट्राचार और घोटाले से अर्जित किए गए थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons