LatestNewsझारखण्डराँचीराज्य

माओवादियों के आईईडी ब्लास्ट में कोबरा जवान हुआ गंभीर रूप ये घायल

  • एयरलिफ्ट कर जवान को लाया गया रांची, मेदांता में चल रहा है इलाज
  • ब्लास्ट में कोबरा बटालियन के खोजी कुत्ते की हुई मौत

रांची। रांची से सटे गुमला जिले के कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र के मड़वा जंगल में मंगलवार की सुबह आठ बजे के करीब हुए नक्सली हमले में कोबरा बटालियन 203 का एक जवान घायल हो गया। माओवादियों ने आइईडी ब्लास्ट किया था। जिसकी चपेट में आने से कोबरा जवान घायल हो गया। घायल कोबरा जवान डॉग हैंडलर विश्वजीत कुम्भकार आईईडी की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं इस ब्लास्ट में कोबरा बटालियन का खोजी कुत्ता मारा गया।

घटना के बाद घायल जवान विश्वजीत कुम्भकार को एयर लिफ्ट कर रांची लाया गया और इलाज के लिए मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज के दौरान जवान की हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों के अनुसार जवान को कई चोटें लगी हैं। उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र के मड़वा इलाके में माओवादियों की सक्रियता की सूचना मिलने के बाद गुमला पुलिस और अर्द्धसैनिक बल के जवानों ने इलाके में ऑपरेशन शुरू किया था। इसी दौरान माओवादियों ने आइईडी ब्लास्ट किया। जिसकी चपेट में आने से जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons