LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

जन कल्याण संगठन की बैठक में लिये गये कई निर्णय

दीपावली में बिरहोर गांव जाकर बाटेंगे मिठाईयां

गिरिडीह। जन कल्याण संगठन की एक बैठक की रविवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता लाला अशोक कुमार ने की। बैठक में पहले की भांति पुनः प्रति माह के प्रथम रविवार को बैठक करने व मासिक सहयोग राशि शुल्क देने सहित कई बिन्दूओं पर चर्चा की। इस दीपावली में बिरहोर गांव जाकर उनके साथ मिठाई मोमबत्ती इत्यादि बांटकर उनके साथ दीपावली मनाने का निर्णय लिया गया। संगठन की मजबूती हेतु संगठन को आर्थिक मजबूती देना हम सबों का कर्तव्य बनता है, जिसमें हम सब बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। ताकि संगठन का मुख्य उद्देश्य पूर्ण हो। मौके पर जन कल्याण संगठन के अध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अनवर अंसारी, महासचिव मुरारी प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष शम्भु वर्णवाल, उप महासचिव प्रकाश पंडित, आसीन, बासुकी राय, प्रदीप राय आदि उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons