माले ने शहर, मुफ्फसिल और पीरटांड़ में किया संगठन विस्तार कार्य शुरू
- वार्ड व पंचायत स्तर पर तैयार किये जायेंगे सौ-सौ कार्यकर्ता
- जल्द ही विधानसभा स्तर पर होगा माले का कार्यकर्ता सम्मेलन: राजेश सिन्हा
गिरिडीह। गिरिडीह विधानसभा प्रभारी राजेश सिन्हा शहरी क्षेत्र में जिला सचिव पुरण महतो के दिशा निर्देश पर माले का विस्तार करने में जूट गये है। उन्होंने नगर में 36 वार्ड में 9 प्रभारी बनाते हुए एक एक प्रभारी को 4-4 वार्ड का प्रभार दिया है। जिनके माध्यम से शहरी क्षेत्र के सभी 36 वार्डो में माले के अलावे ऐपवा महिला संगठन व इंकलाब नौजवान सभा के सदस्य भी बनाने का काम करेंगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए श्री सिन्हा ने कहा सभी वार्ड में माले के सौ-सौ कार्यकर्ता तैयार किये जायेंगे। इसी प्रकार मुफ़्फसील क्षेत्र के हरेक ग्राम में संगठन बनेगा, सभी संगठन का प्रभार दिया जाएगा। कहा कि संगठन विस्तार के बाद बड़े स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा।
कहा कि गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के पीरटांड़ प्रखंड में भी संगठन विस्तार का कार्य जारी है। गिरिडीह नगर व मुफ़्फ़सील के जैसा ही पीरटांड़ में बेहतर कार्य किया जाएगा। माले के सभी विंग को पीरटांड़ में स्थापित करना है।