संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद को समर्थन देते हुए माले ने निकाला मार्च
- तिसरी चौक पर किया पीएम मोदी का पुतला दहन, किसानों पर हुए लाठी चार्ज की की निंदा
गिरिडीह। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर शुक्रवार को भारत बंद किया गया। भारत बंद को समर्थन देते हुए भाकपा माले ने तिसरी प्रखंड के गांधी मैदान से तिसरी चौक तक पदयात्रा की और तिसरी चौक के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि जिस तरह से मोदी सरकार के द्वारा किसानों को कुचला जा रहा हैं। किसान भाइयों पर लाठी, डंडा, अंशु गैस छोड़कर उन्हें घायल किया जा रहा है वह काफी निदंनीय है। कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार को किसानों के सात सूत्री मांगों को हर हाल में पूरा करना होगा।
कहा कि पीएम मोदी के इशारे पर पूजीपतियों के हाथों देश को बेचने का काम किया जा रहा है, जिसे भाकपा माले कभी बर्दास्त नही करेगी। कहा कि इस बार जनता 2024 लोकसभा चुनाव हो या विधानसभा चुनाव हो भाजपा को हटाने का संकल्प ले चुकी है। उन्होंने धनवार विधायक बाबूलाल मरांडी और कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी पर निशान साधते हुए कहा कि जनता देख रही है की कोडरमा लोकसभा हो या धनवार विधानसभा किस तरह से जानता को मूर्ख बनाने का काम किया गया है। अब तक क्षेत्र में कोई विकास का काम नही हो पाया है। धनवार विधानसभा के अंदर अभी तक डिग्री कॉलेज नही बन पाया है। यहां तक कि हाई स्कूल, मॉडल स्कूलों में शिक्षकों की घोर कमी है।
मौके पर माले नेता जय नारायण यादव, मंटू शर्मा, मुन्ना गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।