LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

विश्व पर्यावरण दिवस पर माले कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण

गिरिडीह। विश्वपर्यावरण दिवस के मौके पर माले नेता सकलदेव यादव ने गांवा प्रखंड अंतर्गत खरसान पंचायत में अपने कार्यकर्त्तायों के साथ वृक्षारोपण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वातावरण को स्वच्छ व शुद्ध रखना हमारे जीवन के लिए अति आवश्यक है। बृहद रूप से वृक्षारोपण, प्रकृति प्रेम, वृक्ष कटाई रोकने के लिए जागरूक किया जाता है। ताकि हमारी प्राकृतिक सुंदरता सदैव बरकरार रहे। मानव और पर्यावरण एक-दूसरे पर निर्भर होते हैं। जलवायु प्रदूषण या वृक्षों का कम होना मानव के शरीर और स्वास्थय पर सीधा असर डालता है। मौके पर संजय दास, पिंटू कुमार, साबिर अली, मोहम्मद रुस्तम, मनोज दास, अशोक दास, बासुदेव तुरी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons