LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

नहाय खाय के साथ शुरु हुआ लोकआस्था का महापर्व चैती छठ

  • व्रति समेत श्रद्धालुओं ने किया नहाय-खाय का प्रसाद ग्रहण

गिरिडीह। लोकआस्था, निर्जला उपवास और कठिन साधना का चार दिवसीय महापर्व चैती छठ की शुरुआत शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ हुई। भीषण गर्मी के बीच होने वाले चार दिनों के इस महानुष्ठान को लेकर व्रती पूरी आस्था के साथ पूजा-अर्चना में जुट गई।

इस दौरान व्रतियों ने पंरपंरा के अनुसार नहाय-खाय का प्रसाद कद्दु-भात तैयार करने के लिए शहर के अरगाघाट स्थित उसरी नदी से जल लेकर आई। वहीं दोपहर होते ही व्रती नहाय-खाय का प्रसाद तैयार करने के बाद भगवान सूर्य का ध्यान करते हुए प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान काफी संख्या में परिवार के अन्य सदस्यों व परिचितों ने भी छठवर्ती के घर पहुंचकर नहाय खाय का प्रसाद ग्रहण किया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons