LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

तिसरी में धूमधाम से मनाया गया सरहुल पर्व, विधायक विनोद सिंह हुए शामिल

  • आदिवासी समुदाय के लोगों ने जहरथान में की पूजा अर्चना, मांदर की थाप पर खूब झुमें लोग

गिरिडीह। तिसरी प्रखंड के गांधी मैदान में आदिवासी संथाल समाज सुसर वैसी के द्वारा बड़े बड़े ही धूम धाम से सरहुल पर्व मनाया गया। सरहुल पर्व कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कोडरमा प्रत्याशी सह बगोदर विधायक विनोद सिंह, माले के पूर्व विधायक राजकुमार यादव व झामुमो के पूर्व विधायक निजामउद्दीन अंसारी शामिल हुए। कार्यक्रम शुरुवात करने से पहले आदिवासी समाज के लोगो ने जहरथान जाकर विधिवत् प्रणाम किए। उसके बाद सैकड़ों आदिवासी महिला और पुरुष मांदर व ढोलक बजाते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। इस दौरान आदिवासी संथाल समाज सुसर वैसी के केंद्रीय अध्यक्ष अरविंद मुर्मू के नेतृत्व में लोगों ने कोडरमा प्रत्याशी बिनोद सिंह और माले के पूर्व विधायक राजकुमार यादव का भव्य रूप से स्वागत किया।

मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कोडरमा प्रत्याशी विनोद सिंह ने लोगों को सरहुल पर्व के साथ-साथ ईद बधाई देते हुए कहा कि झारखंड के लिए भाजपा पार्टी पूरी तरह से हानिकारक साबित हो रहा है। जिस तरह से महंगाई चरम सीमा पर है और गरीब गुरुबो को रोजगार नही मिल पा रहा है। झारखंड में बेरोजगार होने के कारण अपने राज्य से दूसरे राज्य में पलायन कर रहे है। यह भाजपा पार्टी के लिए अभिशाप है। वहीं पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि अब समय आ गया है की भाजपा पार्टी को उखाड़ फेंकने है। कहा विधायक बाबूलाल मरांडी के आवास कोदयबांक के दर्जनों लोगों को माले पार्टी ब्लॉक में आंदोलन कर कितने लोगो को पेंशन, आवास दिलाने का काम किया है। बाबूलाल मरांडी अब तक ढिबरा चालू नही करवा सके। जिसके कारण यहां के मजदूर एक जून की रोटी के लिए प्रदेश में मजदूरी करने को मजबूर है। कहा कि ईडी भाजपा पार्टी के लिए नही है भाजपा नेताओं के पास काला धन नही है केवल झामुमो, कांग्रेस और माले नेताओं के पास काला धन जमा है।

आदिवासी समाज सुसर वैसी के केंद्रीय अध्यक्ष अरविंद मुर्मू ने कहा कि हर साल की भांति इस साल भी सरहुल पर्व को आदिवासी समाज के लोग बड़े धूम धाम से मना रहे है। कार्यक्रम में जागो मरांडी, लालो मुर्मू, रमेश हंसदा, माले नेता मंटू शर्मा, जय नारायण यादव, मुन्ना राणा आदि लोग मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons